Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2018

जानिए क्या होता है प्रोसेसर, और यह भारत में 100 सालों बाद भी क्यों नहीं बनाया जा सकता है

अगर आप कोई स्मार्टफोन खरीदने जातें हैं, तो आप सबसे पहले उस फोन के प्रोसेसर को जरूर देखतें होंगे कि आखिरकार इस फोन में प्रोसेसर कौन सा है, मीडियाटेक है स्नैपड्रैगन है, तो आइए हम आपको बतातें हैं कि आख़िरकार क्या होता है प्रोसेसर और स्मार्टफोन्स में इसके क्या उपयोग है । प्रोसेसर का कार्य होता है यूज़र्स द्वारा दिए गए इनपुट को प्रोसेस करके आउटपुट देना, इसीलिए अगर प्रोसेसर अच्छा होगा तो आपको आउटपुट जल्दी मिल जायेगा, लेकिन अगर फोन का प्रोसेसर अच्छा नहीं है तो आपको प्रोसेसिंग में काफी समय का लग जायेगा, इसीलिए स्मार्टफोन खरीदते समय इस चीज का हमेशा ध्यान रखें कि आप अच्छे रैम और प्रोसेसर वाले ही स्मार्टफोन को खरीदें । दोस्तों प्रोसेसर को बनाने के लिए एक ख़ास तहर की अंडरग्राउंड लैब की जरुरत पड़ती है, जहाँ धूल और रेत की कण भी न हो, इसके लिए ख़ास तरह की सुविधाओं और देखरेख की जरुरत पड़ती है, जो सुविधाएँ नेटवर्किंग क्षेत्र में अभी भारत के पास नहीं है, और न ही इस बारे में अभी भारतीय सरकार कोई पहल नहीं कर रही है ।

आजकल हर फोन के अंदर नॉन रिमूवेबल बैटरी क्यों आने लगी, जानिए फायदे और नुकसान

दोस्तों आज से 5 या 6 साल पहले करीब सभी फोन के अंदर रिमूवेबल बैटरी आती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है आज लगभग सभी फोन के अंदर नॉन रिमूवेबल बैटरी आती है हम आज आपको इसके होने वाले नुकसान और फायदे दोनों बताने जा रहे हैं चलिए शुरू करते हैं... नॉन रिमूवेबल बैटरी आने का कारण और उसके फायदे - 1  इसका सबसे पहला कारण कुछ फर्जी कंपनियां नकली बैटरियों का उत्पादन करने लग गई थी लोग सस्ती बैटरी लेने के चक्कर में नकली बैटरी ले लेते थे जैसे कि आप लोगों ने भी Nokia जैसे फोन की बैटरी सस्ते में बहुत सी खरीदी होंगी ऐसा होने के कारण जो ओरिजिनल ब्रांड है उसको नुकसान होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है लोग बैटरी बदलवाने के लिए केयर में जाना ज्यादा पसंद करते हैं। 2  बैटरी अंदर फिट करने के कारण वह हर जगह से सील हो जाता है ऐसे में अगर कंपनी वाटर प्रूफ फोन नहीं भी देती तो भी नॉन रिमूवेबल बैटरी वाले फोन को आप हल्की बारिश के अंदर बिना किसी चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं अनचाहे धूल के कण अंदर नहीं जाते जिसके कारण फोन के आंतरिक हिस्सों को नुकसान पहुंचने के बहुत ही कम चांसेस होते हैं। 3  तीसरा और सबसे मुख्य...

जियो फोन की कमियां जो आपको पता होनी चाहिए

जियो फोन मुकेश अंबानी द्वारा लांच किया गया सबसे सस्ता 4जी फोन है. जो कम कीमत में एक व्यस्त विकल्प साबित होता है, परंतु यह फोन अपनी कुछ कमियों के कारण ज्यादा बेस्ट नहीं है. चलिए आज हम आपको जियो फोन की 3 कमियां के बारे में बताएंगे. व्हाट्सएप नहीं चला सकते हैं हम आपकी जानकारी के लिए बताते हैं, आप जियो फोन में वॉट्सएप का प्रयोग नहीं कर सकते हैं, क्योंकि जियो फोन में एंड्रॉयड प्लेटफार्म नहीं है. जबकि व्हाट्सएप केवल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध है. सिर्फ जियो का सिम जियो फोन में आप केवल जियो सिम का ही प्रयोग कर सकते हैं. यानी कि साधारण भाषा में कहीं तो आप किसी अन्य टेलीकॉम कंपनी की सिम को जियो फोन में नहीं चला पाएंगे. ऑपरेटिंग सिस्टम जियो का ऑपरेटिंग सिस्टम ज्यादा बढ़िया नहीं है, इसके अलावा जियो का फोन हैंग और हीट भी ज्यादा करता है. साधारण भाषा में कहे तो जियो की कार्यक्षमता दमदार नहीं है.

फिंगरप्रिंट सेंसर से जुड़े ये 4 बातें जो बेहद दिलचस्प है

नए समय में टेक्नोलॉजी को और भी ज्यादा इंटेलिजेंस किया गया है। पहले जहां कीवर्ड्स और पासवर्ड डालने के लिए नंबर देने पड़ते थे अब महज एक फिंगर टच से स्मार्टफोन अनलॉक हो जाती है। फिंगरप्रिंट आज से नहीं बल्कि सैकड़ों साल पहले से चला रहा है जिसे गहन अध्ययन करने के बाद लोगों ने स्मार्टफोन.में इसका उपयोग करना सीखा। फिंगरप्रिंट सेंसर से जुड़े यह 4 बातें दुनिया का सबसे पुराना फिंगरप्रिंट जो 7300 साल पुराना है जिसे टूटे हुए मिट्टी के बर्तन के टुकड़े से खोजा गया था। स्मार्टफोन कंपनियों की दिलचस्पी भले ही फिंगरप्रिंट में बढ़ती दिख रही हो लेकिन दुनिया में लोगों के कुछ ऐसे वर्ग भी है जिनके हाथों में फिंगर प्रिंट नहीं होते हैं। शायद उनके लिए फिंगरप्रिंट स्मार्टफोन कोई काम के नहीं हो। दुर्लभ बीमारी कीमोथैरेपी रोग से पीड़ित लोग अपने उंगलियों के फिंगर प्रिंट धीरे-धीरे खो देते हैं। कुछ लोग जो इस बीमारी से पैदा होते ही पीड़ित हो जाते हैं उस वजह से भी उनके हाथों में फिंगरप्रिंट नहीं पाया जाता। Apple स्मार्टफोन के टच आईडी सबसे लाजवाब होते हैं। iPhone टच ID एक जिंदे और मृत व्यक्ति के फिंगरप्रिंट ...

5 काम जो सिर्फ iPhone कर सकता है, एंड्रॉयड स्मार्टफोन नहीं

आज हम बात करेंगे आईफोन में दिए जाने वाले उन फीचर की, जिन्हें आप चाहकर भी एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकते। तो आईये जानते इसके बारे में  आईओएस 11.3 के साथ ऐप्पल यूज़र बैटरी और परफॉरमेंस को हैंडल कर सकते हैं। ऐसी सुविधा एंड्रॉयड यूज़र को अब तक नहीं मिली है। एंड्रॉयड यूज़र वीडियो शूट करने के बाद उसे समान क्वालिटी के साथ कंप्रेस नहीं कर सकते। आईओएस 11 वर्ज़न में यह संभव है। नए अपडेटिड आईओएस में मैसेज ऐप आईक्लाउड सपोर्ट से लैस रहता है। इस तरह आप ऐप्पल की किसी भी डिवाइस के साथ समान आईडी से मैसेज का आदान-प्रदान कर सकते हैं। गूगल के एंड्रॉयड मैसेज ऐप में अभी यह फीचर नहीं आया है। आईओएस के लेटेस्ट वर्ज़न में स्क्रीन रिकॉर्डिंग डिवाइस में पहले से ही मौज़ूद रहती है। इसमें यूज़र जिफ भी क्रिएट कर सकते हैं। लेटेस्ट आईओएस के साथ आईफोन यूज़र को फेसटाइम वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह फीचर पहले से ही फोन में लोड होकर आता है। एंड्रॉयड यूज़र को अब तक इसका फायदा नहीं मिला है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों को इसके लिए थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता है।

Apple वॉच 3 की बिक्री भारत में शुरू, जियो दे रहा यह ऑफर

ऐपल वॉच 3 की बिक्री भारत में शुरू हो चुकी है और यह जियो नेटवर्क के साथ उपलब्ध है। ऐपल की इस वॉच के साथ जियो कई ऑफर्स दे रहा है। इसकी शुरुआती कीमत 39,080 रुपए है। जियो नेटवर्क के साथ आ रही इस वॉच को रिलायंस डिजिटल, जियो डॉट कॉम और जियो रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। वॉच को लेकर एक बयान जारी करते हुए जियो ने कहा है कि वॉच 3 पर यूजर्स जियो एवरीव्हेअर कनेक्टिविटी के माध्यम से लगातार अपने चाहने वालों से जुड़े रहेंगे। उन्हें इसके लिए अलग से रिचार्ज नहीं करवाना होगा और वो अपने जियो नंबर से ही दोनों को ऑपरेट कर सकेंगे। जियो के प्रवक्ता ने इसे लेकर कहा कि अगर यूजर का फोन उसके पास नहीं है तो भी जियो कनेक्ट के माध्यम से वो अपनी एपल वॉच से कॉलिंग, इंटरनेट यूज व अन्य काम कर सकेंगे। ऐपल की यह वॉच यूजर के लिए एक अच्छी हेल्थ और फिटनेस सपोर्टर भी साबित होगी। भारत में दो मॉडल्स में उपलब्ध है जिनमें से एक जीपीएस सेल्यूलर और एक सिर्फ जीपीएस के साथ उपलब्ध है। दोनों में ही 70 प्रतिशत ज्यादा तेज डुअल कोर प्रोसेसर लगा है और नई वायरलेस चिप लगाई गई है। अगर ग्राहक जियो के माध्यम से इस वॉच को खरीदते...

भारतीय होने के नाते हमें यह पता होना चाहिए कि कौन सा फ़ोन भारत का है और कौन सा नही है।

जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों के बीच स्मार्टफोन का क्रेज कितना बढ़ चुका है हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का प्रयोग करना चाहता है इसको लेकर कंपनियां भी आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च करती रहती है हम लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बहुत सी कंपनियों को देखते हैं लेकिन शायद हमें यह नहीं पता होता है कि वह कंपनी किस देश की है। अगर आप भारतीय हैं तो भारतीय होने के नाते आपको यह जानना जरूरी है कि हमारे देश की कौन सी कंपनी है।यानी कि हमें अपने देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बारे में जानना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी किस देश की है। अमेरिका कंपनी के फोन :- Dell, एप्पल, एचपी, मोटोरोला, और माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी कम्पनी है। भारत कंपनी के फोन :- माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन, इंटेक्स, जोलो, स्पाइस, lyf, वीडियोकॉन, सेलकॉन, ओनिडा, एचसीएल, विप्रो, चिराग, AKAI, टी सीरीज, सलोरा और टेक्सला इंडियन कम्पनी है। चीन कंपनी के फोन :- लेनोवो, कूलपैड, जियोनी, हुवाई, विवो, ओप्पो और शाओमी (एमआई) चीन की कंपनी है। जापनी कंपनी के फोन :- सोनी, तोशीबा और पैनासोनिक जापानी कम्पन...

नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इस फोन पर अपनी नज़र डालना मत भूलें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने कई सारे दमदार और शानदार स्मार्टफोन लॉन्च किए है। Xiaomi भारत में बेहद ज्यादा प्रसिद्ध हो गया है। Xiaomi ने अपना फोन Mi 6X लॉन्च किया है लेकिन इस फोन को अभी तक भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।   इस फोन के भारत में कब लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी कंपनी द्वारा नहीं मिली है पर इतना पता चल गया है की यह फोन भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को भारत में Mi 2 के नाम से पेश किया जाएगा। इस फोन के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराया गया है, जिसमें आपको 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज, 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज, 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी जा रही है। इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है और 20+21 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दी जाएगी। इस फोन में 5.99 इंच का फूल एचडी डिस्पले दिया गया है। इस फोन में 3010mAh की बैटरी दी गई है जो क्विकचार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन के 4GB रैम/32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 16,900 रुपए, 4GB रैम/64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की की...

नोकिया X6 ने मचा दी धूम,जानिए क्या है खास और यह शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो कैस देगा कड़ी टक्कर

नोकिया के नाम से तो परिचित ही होंगे | एक समय था जब  नोकिया  मोबाइल की दुनिया में नंबर वन हुआ करता था | समय बदला और एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम लोगों के सर चढ़कर बोला | लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन के दीवाने हो गए | लेकिन नोकिया ने अपने फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई बदलाव नहीं करा | जिस कारण नोकिया से नंबर वन होने का खिताब छीन गया | परंतु अब नोकिया ने एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ अपनी वापसी की है | अब देखते हैं क्या नोकिया अपना जादू फिर से बना पाएगा और क्या नंबर वन होने का खिताब हासिल कर पाएगा | नोकिया अपने कई स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है जैसे की नोकिया 6,3,5,7  नोकिया न्यू स्मार्टफोन आपको बता दें कि एचएमडी ग्लोबल का नया स्मार्टफोन  Nokia X6  27 अप्रैल को लांच होने वाला था | परंतु किसी कारणवश यह लांच डेट आगे बढ़ गई | अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह स्मार्टफोन 16 मई को चीन में नोकिया X के नाम से लांच करा जाएगा | नोकिया X की कुछ पिक्चर लीक होकर सामने आई हैं, जिसमें नोकिया की स्क्रीन हुबहू iPhone X की तरह दिख रही है | स्पेसिफिकेशन इसमें आपको 5.8 इंच 19:9 ...