दोस्तों आज से 5 या 6 साल पहले करीब सभी फोन के अंदर रिमूवेबल बैटरी आती थी, लेकिन आज ऐसा नहीं है आज लगभग सभी फोन के अंदर नॉन रिमूवेबल बैटरी आती है हम आज आपको इसके होने वाले नुकसान और फायदे दोनों बताने जा रहे हैं चलिए शुरू करते हैं...
नॉन रिमूवेबल बैटरी आने का कारण और उसके फायदे -
- 1 इसका सबसे पहला कारण कुछ फर्जी कंपनियां नकली बैटरियों का उत्पादन करने लग गई थी लोग सस्ती बैटरी लेने के चक्कर में नकली बैटरी ले लेते थे जैसे कि आप लोगों ने भी Nokia जैसे फोन की बैटरी सस्ते में बहुत सी खरीदी होंगी ऐसा होने के कारण जो ओरिजिनल ब्रांड है उसको नुकसान होता था लेकिन अब ऐसा नहीं है लोग बैटरी बदलवाने के लिए केयर में जाना ज्यादा पसंद करते हैं।
- 2 बैटरी अंदर फिट करने के कारण वह हर जगह से सील हो जाता है ऐसे में अगर कंपनी वाटर प्रूफ फोन नहीं भी देती तो भी नॉन रिमूवेबल बैटरी वाले फोन को आप हल्की बारिश के अंदर बिना किसी चिंता के इस्तेमाल कर सकते हैं अनचाहे धूल के कण अंदर नहीं जाते जिसके कारण फोन के आंतरिक हिस्सों को नुकसान पहुंचने के बहुत ही कम चांसेस होते हैं।
- 3 तीसरा और सबसे मुख्य कारण नॉन रिमूवेबल बैटरी लगाने से फोन को डिजाइन करना बहुत आसान हो जाता है और एक स्लिम सेट तैयार होता है जो कि लोगों को बहुत पसंद आता है ऐसा करने से साथ ही साथ फोन की खूबसूरती भी बड़ती है।
- 4 यूजर इधर-उधर से बैटरी किसी भी फोन की निकालकर लगा लेता था और ऐसे में बैटरी फूलने के चांसेस ज्यादा रहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है नॉन रिमूवेबल बैटरी की लाइफ लंबी होती है
- 1 यदि फोन पानी में गिर गया ऐसे में उस को सुखाना मुश्किल और लगभग फोन के भीतर नुकसान पहुंचने के चांसेस बहुत ज्यादा होते हैं।
- 2 यदि फोन हैंग हो जाता है ऐसे में आप उसको बैटरी निकाल कर रीस्टार्ट नहीं कर सकते आपको इंतजार ही करना पड़ता है।
- 3 बैटरी बदलने का खर्चा भी रिमूवेबल बैटरी से ज्यादा आता है।
- 4 हम लोग खुद बैटरी नहीं चेंज कर सकते एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है यदि खुद करते भी हैं तो नुकसान होने के ज्यादा चांसेस रहते हैं।
- 5 इमरजेंसी में किसी दोस्त की फोन की बैटरी इस्तेमाल नहीं कर सकते या तो आपको पावर बैंक लगाना पड़ेगा या फिर आपको डायरेक्ट चार्जिंग करनी पड़ेगी।
नॉन रिमूवेबल बैटरी के नुकसान -


Comments
Post a Comment