बहुत से लोग अपने मोबाइल के बैटरी बैकअप को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित रहते है। उनके मन में बहुत सारा सवाल रहता है जैसे कि क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करना चाहिए, क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करने से इसके बैकअप पर कुछ असर पड़ेंगे या और भी बहुत कुछ सवाल। आज मैं आपके ऐसे कुछ सवालों के जवाब देने वाला हूं। इसके लिए आप यह पूरा पोस्ट पढ़े और अच्छा लगे तो 1 लाइक करके जरूर किजये।
क्या आपने मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगा के रखना सही है
अगर इस बात पर गौर किया जाए तो इसका एक जवाब आ सकता है कि आपका बैटरी रात भर मोबाइल चार्ज लगाने से शॉर्ट टर्म में खराब नहीं होता है। क्योंकि जब आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे होते हैं और जब आपके स्मार्टफोन हंड्रेड परसेंट चार्ज हो जाता है तो उसका सॉफ्टवेयर उसे और चार्ज होने से रुक देता है। इससे आपका स्मार्टफोन ओवर चार्ज होने से बच जाता है। लेकिन सॉफ्टवेयर एक बात को संभाल नहीं सकती और वह है ओवर हीटिंग। आपने देखा होगा कि जब भी आप अपने फोन को चार्ज पर लगाते हैं तो वह गर्म हो जाता है। उसमें मौजूद बैटरी भी गर्म हो जाती है जिससे ओवर रेटिंग कहा जाता है यह ऑपरेटिंग आपके स्मार्टफोन की बैटरी को बहुत ज्यादा खराब करता है
जब आप रात भर अपने स्मार्टफोन को चार्ज पर लगाकर रखते हैं तो इस स्थिति में आपका स्मार्टफोन हंड्रेड परसेंट चार्ज होने के बाद तो रुक जाता है लेकिन ओवरहीटिंग नहीं रुक पाता है। आपको बता दें कि आपका बैटरी यदि लंबे समय तक ओवर हीट होता रहेगा तो इससे उसका कैपिसिटी धीरे-धीरे घटने लगेगा और आपको कम बैटरी बैकअप मिलने लगेगा। बैटरी यूनिवर्सिटी नाम की एक रिसर्च टीम है, जो बैटरी से संबंधित रिसर्च करती है। उसके मुताबिक यदि आपके स्मार्टफोन की बैटरी रात भर 1 साल तक 40 डिग्री सेल्सियस पर रहेगी तो इससे आपके बैटरी की कैपेसिटी 65 परसेंट पर आ जाएगी। दूसरे साल भी यदि वह ओवरहीट होती है तो उसकी कैपिसिटी 35% से भी नीचे आ जाएगी। अंत में इसका मतलब यही निकलता है कि यदि आप अपने स्मार्टफोन को रात भर चार्ज पर लगा कर रखेंगे तो इससे आपको ओवर चार्ज का सामना तो नहीं करना पड़ेगा लेकिन आपका बैटरी ओवर हीट होगा। जिससे इसकी कैपिसिटी धीरे-धीरे कम होने लगेगी और 1 दिन आपका बैटरी खराब हो जाएगा।
इससे बचने के लिए बैटरी यूनिवर्सिटी की टीम ने यह बताया कि आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी को 40% से लेकर 80% के बीच रखें यह एक आइडियल कंडीशन है, जिसमें आपका बैटरी बिल्कुल अच्छा बना रहेगा

Comments
Post a Comment