Jio ने अपना स्मार्ट फीचर वाला Jio Phone 2 लॉन्च कर दिया है। नया Jio Phone 2 पिछले साल लॉन्च हुए Jio Phone का अपग्रेड वेरियंट है। रिलायंस की सालाना जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने बताया कि अब तक 2.5 करोड़ जियो फीचर फोन बेचे जा चुके हैं। अब कंपनी ने कुछ नए फीचर्स के साथ नए लुक वाला Jio Phone 2 पेश किया है तो आइए जानते हैं इसके वो खास फ़ीचर्स जो इसे फ़ीचर फ़ोन से स्मार्टफ़ोन बनाते हैं- QWERTY कीबोर्ड का फ़ीचर Jio Phone 2 का सबसे अहम फीचर है QWERTY कीबोर्ड जो इसे नया लुक देता है। अगर आपको क्वर्टी कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी डिज़ाइन वाले फोन पसंद आते थे तो Jio Phone 2 की डिज़ाइन आपको पसंद आएगी। क्वर्टी कीपैड के अलावा इस फोन में नेविगेशन के लिए फ़ोर-वे बटन भी हैं। ड्यूल-सिम सपॉर्ट का फ़ीचर नए Jio Phone 2 की एक और खास बात है कि यह दो सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। जबकि पहली जनरेशन वाले जियोफोन में सिंगल सिम कार्ड स्लॉट मिलता था। इसका मतलब है कि यूजर्स जियो फोन 2 में दो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐप स्टोर का फ़ीचर अधिकतर फीचर फोन्स में ऐप स्टोर का सपॉर्ट नहीं मिलता है लेकिन...