Skip to main content

जानें Jio Phone 2 में क्या है खास पांच धांसू फीचर्स



Jio ने अपना स्मार्ट फीचर वाला Jio Phone 2 लॉन्च कर दिया है। नया Jio Phone 2 पिछले साल लॉन्च हुए Jio Phone का अपग्रेड वेरियंट है। रिलायंस की सालाना जनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने बताया कि अब तक 2.5 करोड़ जियो फीचर फोन बेचे जा चुके हैं। अब कंपनी ने कुछ नए फीचर्स के साथ नए लुक वाला Jio Phone 2 पेश किया है तो आइए जानते हैं इसके वो खास फ़ीचर्स जो इसे फ़ीचर फ़ोन से स्मार्टफ़ोन बनाते हैं-

QWERTY कीबोर्ड का फ़ीचर

Jio Phone 2 का सबसे अहम फीचर है QWERTY कीबोर्ड जो इसे नया लुक देता है। अगर आपको क्वर्टी कीबोर्ड के साथ ब्लैकबेरी डिज़ाइन वाले फोन पसंद आते थे तो Jio Phone 2 की डिज़ाइन आपको पसंद आएगी। क्वर्टी कीपैड के अलावा इस फोन में नेविगेशन के लिए फ़ोर-वे बटन भी हैं।

ड्यूल-सिम सपॉर्ट का फ़ीचर

नए Jio Phone 2 की एक और खास बात है कि यह दो सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। जबकि पहली जनरेशन वाले जियोफोन में सिंगल सिम कार्ड स्लॉट मिलता था। इसका मतलब है कि यूजर्स जियो फोन 2 में दो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

ऐप स्टोर का फ़ीचर

अधिकतर फीचर फोन्स में ऐप स्टोर का सपॉर्ट नहीं मिलता है लेकिन Jio Phone 2 में ऐप स्टोर दिया गया है। यहां से यूजर्स पॉप्युलर ऐप्स जैसे फेसबुक, यूट्यूब और वॉट्सऐप डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि रिलायंस ने पिछले साल आए जियो फोन यूजर्स के लिए भी 15 अगस्त से इन ऐप्स के लिए सपॉर्ट मिलने का ऐलान किया।

4G VoLTE और VoWiFi का फ़ीचर

Jio Phone 2 4G voLTE सपॉर्ट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूजर्स जियो LTE नेटवर्क पर HD क्वॉलिटी की वॉयस कॉल्स का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा यह फोन voWiFi भी सपॉर्ट करता है यानी WiFi नेटवर्क के जरिए कॉल करना संभव होगा।

लंबी बैटरी लाइफ का फ़ीचर

Jio Phone 2 एक स्मार्ट फीचर फोन है। हालांकि इसमें स्मार्टफोन वाले सभी फीचर्स नहीं मिलते। यानी इसमें एक आम स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा बेहतर बैटरी लाइफ मिलेगी। 2000mAh की बैटरी के साथ जियो का दावा है कि इससे 360 घंटे तक का स्टैंड बाय मिलेगा

Comments

Popular posts from this blog

क्या पुरी रात मोबाइल को चार्ज करना सही है या नही

बहुत से लोग अपने मोबाइल के बैटरी बैकअप को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित रहते है। उनके मन में बहुत सारा सवाल रहता है जैसे कि क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करना चाहिए, क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करने से इसके बैकअप पर कुछ असर पड़ेंगे या और भी बहुत कुछ सवाल। आज मैं आपके ऐसे कुछ सवालों के जवाब देने वाला हूं। इसके लिए आप यह पूरा पोस्ट पढ़े और अच्छा लगे तो 1 लाइक करके जरूर किजये। क्या आपने मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगा के रखना सही है अगर इस बात पर गौर किया जाए तो इसका एक जवाब आ सकता है कि आपका बैटरी रात भर मोबाइल चार्ज लगाने से शॉर्ट टर्म में खराब नहीं होता है। क्योंकि जब आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे होते हैं और जब आपके स्मार्टफोन हंड्रेड परसेंट चार्ज हो जाता है तो उसका सॉफ्टवेयर उसे और चार्ज होने से रुक देता है। इससे आपका स्मार्टफोन ओवर चार्ज होने से बच जाता है। लेकिन सॉफ्टवेयर एक बात को संभाल नहीं सकती और वह है ओवर हीटिंग। आपने देखा होगा कि जब भी आप अपने फोन को चार्ज पर लगाते हैं तो वह गर्म हो जाता है। उसमें मौजूद बैटरी भी गर्म हो जाती है जिससे ओवर रेटिंग कहा जाता है यह ऑपरेटिंग आप...

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की सच्चाई जानकर दंग रह जायेंगे आप

यदि आप भी मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को खरीदकर यह सोच रहे हैं कि हमने अपने भारत में निर्मित स्मार्ट फोन को खरीद लिया है तो, शायद आप पूरी तरह से सही नहीं है। क्योंकि आज मैं आपको कुछ ऐसे सच्चाईयां बताऊंगा मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के बारे में जिन्हें सुनने के बाद जानने के बाद आपको असली हकीकत का पता चलेगा। आज लगभग 90 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी सिंपल या स्मार्टफोन का प्रयोग करती है। आज लगभग हर घर में स्मार्टफोन देखने को मिलता है। लेकिन ऐसे में हम सभी लोग यह चाहते हैं कि हमें हमारे भारत में निर्मित स्मार्टफोन मिले। इससे हमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे भारत की टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से प्रगति करेगी और हम भी टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। परंतु ऐसा कुछ कारणों से संभव नहीं हो पा रहा है चलिए इसे विस्तार से जानते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि कई सारे स्मार्टफोन हमारे इंडिया में बनते हैं, जैसे Lava, सेलकॉन, स्मार्टट्रन, Micromax इत्यादि। परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन सभी में जो पार्ट्स प्रयोग किए जाते हैं, वह असल में चीन और अन्य देशों से बनकर आते हैं।...

भारतीय होने के नाते हमें यह पता होना चाहिए कि कौन सा फ़ोन भारत का है और कौन सा नही है।

जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों के बीच स्मार्टफोन का क्रेज कितना बढ़ चुका है हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का प्रयोग करना चाहता है इसको लेकर कंपनियां भी आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च करती रहती है हम लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बहुत सी कंपनियों को देखते हैं लेकिन शायद हमें यह नहीं पता होता है कि वह कंपनी किस देश की है। अगर आप भारतीय हैं तो भारतीय होने के नाते आपको यह जानना जरूरी है कि हमारे देश की कौन सी कंपनी है।यानी कि हमें अपने देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बारे में जानना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी किस देश की है। अमेरिका कंपनी के फोन :- Dell, एप्पल, एचपी, मोटोरोला, और माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी कम्पनी है। भारत कंपनी के फोन :- माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन, इंटेक्स, जोलो, स्पाइस, lyf, वीडियोकॉन, सेलकॉन, ओनिडा, एचसीएल, विप्रो, चिराग, AKAI, टी सीरीज, सलोरा और टेक्सला इंडियन कम्पनी है। चीन कंपनी के फोन :- लेनोवो, कूलपैड, जियोनी, हुवाई, विवो, ओप्पो और शाओमी (एमआई) चीन की कंपनी है। जापनी कंपनी के फोन :- सोनी, तोशीबा और पैनासोनिक जापानी कम्पन...