रिलायंस जियो ने भारतीय संचार के क्षेत्र में क्रांति ला दी है| आज से कुछ साल पहले हमें इंटरनेट के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते थे| रिलायंस जियो ने आज हर हाथ में इंटरनेट पहुंचा दिया है| इंटरनेट आज भारत में बहुत कम कीमत में उपलब्ध है| आज से 1 वर्ष पूर्व रिलायंस जियो ने अपना एक फोन लांच किया था| जिसकी कीमत मात्र 1599 रुपए थी| इस वर्ष मानसून पर रिलायंस जियो फिर से एक धमाका लेकर आया है| हाल ही में अंबानी ने जियो से जुड़े एक नए फोन को लॉन्च किया है| यह फोन पहले फोन की तुलना में बड़ा व आकर्षक होगा|
इस फोन की बुकिंग 21 जुलाई से शुरू हो जाएगी| हालांकि आपको हम बता दें अभी इस फोन से जुड़ी हुई पूरी जानकारी सामने नहीं आई है| फिर भी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत जो कि मात्र 15 दिन के लिए निर्धारित की जाएगी वह ₹501 होगी| इन 15 दिनों के बाद आप इस फोन को 2999 रुपए में खरीद पाएंगे|
अब मैं आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बताऊंगा| इस फोन का डिस्प्ले 2 पॉइंट 4 इंच का होगा| इस फोन में इंटरनल मेमोरी 512 एम बी की होगी| वही इस फोन के रैम की बात करें तो वह 4 जी बी होगी| इस फोन का कैमरा 2 मेगापिक्सल का है| वही सेल्फी लेने के लिए इस फिल्म में 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है| इस फोन की बैटरी 2000 एम ए एच की है| इस फोन में बाकी सभी फीचर्स दिए गए हैं| इस फोन को आप 15 अगस्त से आसानी से खरीद पाएंगे|

Comments
Post a Comment