Skip to main content

मार्च महीने में ये 6 स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत में मार्च महीने में कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए। हम आपको इन्हीं स्मार्टफोन के फीचर और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी पसंद का स्मार्टफोन चुन सकें। डालते हैं इन स्मार्टफोन पर एक नजर,
सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस
  • कीमत: फोन की कीमत 57,900 रुपये से शुरू है।
  • डिस्प्ले: फोन में 6.2 इंच का क्वाड एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 6 जीबी की रैम दी गई है। फोन के बेस वर्जन फोन में 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: डिवाइस ऑक्टाकोर Exynos 9810 पर रन करता है। फोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • कैमरा: फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है। फोन से 960 एफपीएस पर विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन एक बार में 12 इमेज को एक साथ कैप्चर करता है।
  • कीमत: गैलेक्सी S9 प्लस के 64GB बेस वैरिएंट की कीमत 64,900 रुपये से शुरू है।
  • बैटरी: फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9
  • कीमत: सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत 57,900 रुपये से शुरू है।
  • डिस्प्ले: फोन में 5.80 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1440x2960 पिक्सल है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 4 जीबी की रैम दी गई है। फोन के बेस वर्जन फोन में 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम: डिवाइस 1.7GHz ऑक्टाकोर Exynos 9810 पर रन करता है। फोन में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम है।
  • कैमरा: फोन में 12 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है। फोन से 960 एफपीएस पर विडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। फोन एक बार में 12 इमेज को एक साथ कैप्चर करता है।
  • कीमत: गैलेक्सी S9 के 64GB बेस वैरिएंट की कीमत 57900 रुपये से शुरू है।
  • बैटरी: फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
ओप्पो F7
  • डिस्प्ले: ओप्पो F7 में 6.23 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन का एस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन 4जीबी रैम/64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज के दो वैरियंट में उपलब्ध है।
  • प्रोसेसर: फोन मीडियाटेक हीलियो P60 ओक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।
  • कैमरा: फोन में 25 मेगापिक्सल का सोनी IMX576 सेंसर फ्रंट कैमरा है। कमरे के लिए अलग से एचडीआर सोनी चिप भी दी गई है। वहीं फोन के रियर पर AI टेक्नोलॉजी के साथ 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  • बैटरी: फोन में 3400 एमएएच की बैटरी लगी है। कंपनी के मुताबिक फोन पर 33.5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, और 13.4 घंटे का वीडियो प्लेबैक किया जा सकता है।
  • कीमत: 64 जीबी स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत 21990 रुपये है। जबकि, 128 जीबी वाले वैरियंट की कीमत 26,990 रुपये है।
वीवो V9
  • डिस्प्ले: वीवो V9 में 6.23 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस फुल व्यू डिस्प्ले पैनल दिया गया है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 4 जीबी की रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन ओक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 626 SoC प्रोसेसर पर रन करता है।
  • कैमरा: फोन में वर्टीकल ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक में 16 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। रियर कैमरा की मदद से एआई तकनीक का इस्तेमाल होगा। इसके साथ एचडीआर मोड भी उपलब्ध है। फ्रंट के फ्रंट में 24 मेगापिक्सल का सेंसर लगा है।
  • बैटरी: फोन में 3260 एमएएच की बैटरी लगी है।
  • कीमत: वीवो V9 की कीमत 22990 रुपये है।
माइक्रोमैक्स Bharat 5 Pro
  • डिस्प्ले: फोन में 5.2 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है।
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 3 जीबी की रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस 64 बिट क्वैड कोर 1.3GHz मीडियाटेक प्रोसेसर पर रन करता है
  • कैमरा: फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी: फोन में 5000 एमएएच की बैटरी लगी है।
  • कीमत: फोन को 7999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।
शाओमी Redmi 5

  • डिस्प्ले: रेडमी 5 में 5.7 इंच का डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।
  • रैम और स्टोरेज: 2जीबी/3जीबी /4जीबी रैम और 16जीबी /32जीबी /64जीबी इंटरनल स्टोरेज के वैरियंट में उपलब्ध है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस 14एलएम क्वालकॉम स्नैपड्रगन 450 ओक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। फोन एंड्रॉयड 7.1 पर आधारित MIUI 9 पर काम करता है।
  • कैमरा: फोन में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी: फोन में 4000 एमएएच की बैटरी लगी है।
  • कीमत: फोन को 7999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या पुरी रात मोबाइल को चार्ज करना सही है या नही

बहुत से लोग अपने मोबाइल के बैटरी बैकअप को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित रहते है। उनके मन में बहुत सारा सवाल रहता है जैसे कि क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करना चाहिए, क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करने से इसके बैकअप पर कुछ असर पड़ेंगे या और भी बहुत कुछ सवाल। आज मैं आपके ऐसे कुछ सवालों के जवाब देने वाला हूं। इसके लिए आप यह पूरा पोस्ट पढ़े और अच्छा लगे तो 1 लाइक करके जरूर किजये। क्या आपने मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगा के रखना सही है अगर इस बात पर गौर किया जाए तो इसका एक जवाब आ सकता है कि आपका बैटरी रात भर मोबाइल चार्ज लगाने से शॉर्ट टर्म में खराब नहीं होता है। क्योंकि जब आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे होते हैं और जब आपके स्मार्टफोन हंड्रेड परसेंट चार्ज हो जाता है तो उसका सॉफ्टवेयर उसे और चार्ज होने से रुक देता है। इससे आपका स्मार्टफोन ओवर चार्ज होने से बच जाता है। लेकिन सॉफ्टवेयर एक बात को संभाल नहीं सकती और वह है ओवर हीटिंग। आपने देखा होगा कि जब भी आप अपने फोन को चार्ज पर लगाते हैं तो वह गर्म हो जाता है। उसमें मौजूद बैटरी भी गर्म हो जाती है जिससे ओवर रेटिंग कहा जाता है यह ऑपरेटिंग आप...

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की सच्चाई जानकर दंग रह जायेंगे आप

यदि आप भी मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को खरीदकर यह सोच रहे हैं कि हमने अपने भारत में निर्मित स्मार्ट फोन को खरीद लिया है तो, शायद आप पूरी तरह से सही नहीं है। क्योंकि आज मैं आपको कुछ ऐसे सच्चाईयां बताऊंगा मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के बारे में जिन्हें सुनने के बाद जानने के बाद आपको असली हकीकत का पता चलेगा। आज लगभग 90 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी सिंपल या स्मार्टफोन का प्रयोग करती है। आज लगभग हर घर में स्मार्टफोन देखने को मिलता है। लेकिन ऐसे में हम सभी लोग यह चाहते हैं कि हमें हमारे भारत में निर्मित स्मार्टफोन मिले। इससे हमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे भारत की टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से प्रगति करेगी और हम भी टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। परंतु ऐसा कुछ कारणों से संभव नहीं हो पा रहा है चलिए इसे विस्तार से जानते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि कई सारे स्मार्टफोन हमारे इंडिया में बनते हैं, जैसे Lava, सेलकॉन, स्मार्टट्रन, Micromax इत्यादि। परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन सभी में जो पार्ट्स प्रयोग किए जाते हैं, वह असल में चीन और अन्य देशों से बनकर आते हैं।...

भारतीय होने के नाते हमें यह पता होना चाहिए कि कौन सा फ़ोन भारत का है और कौन सा नही है।

जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों के बीच स्मार्टफोन का क्रेज कितना बढ़ चुका है हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का प्रयोग करना चाहता है इसको लेकर कंपनियां भी आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च करती रहती है हम लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बहुत सी कंपनियों को देखते हैं लेकिन शायद हमें यह नहीं पता होता है कि वह कंपनी किस देश की है। अगर आप भारतीय हैं तो भारतीय होने के नाते आपको यह जानना जरूरी है कि हमारे देश की कौन सी कंपनी है।यानी कि हमें अपने देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बारे में जानना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी किस देश की है। अमेरिका कंपनी के फोन :- Dell, एप्पल, एचपी, मोटोरोला, और माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी कम्पनी है। भारत कंपनी के फोन :- माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन, इंटेक्स, जोलो, स्पाइस, lyf, वीडियोकॉन, सेलकॉन, ओनिडा, एचसीएल, विप्रो, चिराग, AKAI, टी सीरीज, सलोरा और टेक्सला इंडियन कम्पनी है। चीन कंपनी के फोन :- लेनोवो, कूलपैड, जियोनी, हुवाई, विवो, ओप्पो और शाओमी (एमआई) चीन की कंपनी है। जापनी कंपनी के फोन :- सोनी, तोशीबा और पैनासोनिक जापानी कम्पन...