Skip to main content

गूगल तेज़, पेटीएम से बेहतर है व्‍हाट्सएप पेमेंट, जानिए किसमें है कौन सा फीचर



भारत में व्हाट्सएप सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय इस्‍टेंट मैसेजिंग एप है। दुनिया भर में इसे 1.5 बिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं। वहीं, भारत लगभग 200 मिलियन लोग हर दिन व्‍हाट्सएप का इस्‍तेमाल करते हैं। ज्‍यादातर लोग इसे मैसेजिंग, वीडियो कॉलिंग या सामान्‍य बातचीत के लिए प्रयोग करते हैं। लेकिन व्‍हाट्सएप लगातार अपनी सर्विस में इजाफा करता जा रहा है। हाल ही में व्‍हाट्सएप ने पेमेंट सुविधा की शुरुआत की है। भारत में भी इसके लिए अपडेट जारी कर दिए हैं। यहां व्‍हाट्सएप का मुकाबला गूगल के तेज, भारत सरकार के भीम के अलावा पेटीएम, मोबिक्विक और फ्रीचार्ज से है। आइए जानते हैं कैसे काम करती है व्‍हाट्सएप पेमेंट सर्विस और कैसे ये दूसरी सर्विस से बेहतर है।

व्हाट्सएप पेमेंट

भीम और दूसरे यूपीए एप्स के जैसे ही व्‍हाट्सएप भी यूजर्स को आधार और फोन नंबर से जुड़े एक बैंक खाते के जरिए पेमेंट की सुविधा देती है। इसके लिए आपके पास आधार से जुड़े हुए बैंक खाते की जरूरत होती है। आपका खाता यदि आधार और मोबाइन नंबर से जुड़ा है तो आप इस सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। यहां व्‍हाट्सएप की सैटिंग में जाकर पेमेंट विकल्‍प पर जाना होगा। यहां आपको बैंक खाता चुनने, फोन नंबर को OTP के उपयोग से सत्यापित करने और आपको पूरा करने की सुविधा मिलेगी। किसी भी बिंदु पर, अगर उपयोगकर्ताओं के पास कई बैंक खाते हैं, तो वे उनसे व्हाट्सएप के साथ लिंक कर सकते हैं और उनके बीच स्विच भी कर सकते हैं। यह सुविधा काफी सरल है। आप बस चैट में पैसा भेज सकते हैं। ठीक उसी प्रकार जैसे आप अपनी फोटो और वीडियो भेजते हैं। भेज गए पैसे सीधे प्राप्तकर्ता के बैंक खाते में जमा हो जाएंगे।

गूगल तेज

गूगल ने पिछले साल सितंबर में अपनी महत्‍वाकांक्षी पेमेंट प्लेटफॉर्म सर्विस तेज लॉन्‍च की थी। आज इसके 10 मिलियन यूजर्स हैं। यह एक बेहद उपयोगी एप है, जिसके माध्यम से पेमेंट आसानी से की जा सकती है। यह भीम की तरह की ही एक एप है। इस एप में यूपीआई की मदद से आप अलग-अलग तरह से पैसे भेज व प्राप्त कर सकते हैं। इसके माध्यम से पैसे भेजने और प्राप्त करने के लिए दोनों उपयोगकर्ताओं के पास गूगल तेज होना चाहिए। तेज के तहत आपको यूजर का फोन नंबर या यूपीआई आईडी या क्यूआर कोड को साझा करने की कोई जरुरत नहीं है। लेकिन इसके लिए आपको अलग एप डाउनलोड करनी होती है जबकि व्‍हाट्सएप में एक ही एप में यह सब संभव है।


पेटीएम

पेटीएम भारत की सबसे लोकप्रिय मोबाइल वॉलेट सर्विस है। इस मोबाइल वॉलेट की मदद से आप मोबाइल फोन के बिल, बिजली के बिल, मेट्रो कार्ड रिचार्ज, मोबाइल फोन रिचार्ज विभिन्‍न सेवाओं के भुगतान के साथ ही किसी भी मोबाइल पर पैसे भेज या रिसीव कर सकते हैं। पेटीएम द्वारा पेमेंट बैंक का दर्जा भी मिल चुका है। आप ऑनलाइन पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा चेक बुक के लिए भी अप्लाइ कर सकते हैं। आपको एक वर्चुअल फिजिकल डेबिट कार्ड मिलता है, जिसकी मदद से आप शॉपिंग और पैसे निकाल सकते हैं। व्हाट्सएप से अंतर करें तो यह चैट के अंदर पैसा ट्रंसफर करने का एक फायदा मिलता है, जबकि पेटीएम एक ई-वॉलेट है। जिससे आपको बिल भुगतान और एक नियमित बैंक खाता भी मिल सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

क्या पुरी रात मोबाइल को चार्ज करना सही है या नही

बहुत से लोग अपने मोबाइल के बैटरी बैकअप को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित रहते है। उनके मन में बहुत सारा सवाल रहता है जैसे कि क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करना चाहिए, क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करने से इसके बैकअप पर कुछ असर पड़ेंगे या और भी बहुत कुछ सवाल। आज मैं आपके ऐसे कुछ सवालों के जवाब देने वाला हूं। इसके लिए आप यह पूरा पोस्ट पढ़े और अच्छा लगे तो 1 लाइक करके जरूर किजये। क्या आपने मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगा के रखना सही है अगर इस बात पर गौर किया जाए तो इसका एक जवाब आ सकता है कि आपका बैटरी रात भर मोबाइल चार्ज लगाने से शॉर्ट टर्म में खराब नहीं होता है। क्योंकि जब आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे होते हैं और जब आपके स्मार्टफोन हंड्रेड परसेंट चार्ज हो जाता है तो उसका सॉफ्टवेयर उसे और चार्ज होने से रुक देता है। इससे आपका स्मार्टफोन ओवर चार्ज होने से बच जाता है। लेकिन सॉफ्टवेयर एक बात को संभाल नहीं सकती और वह है ओवर हीटिंग। आपने देखा होगा कि जब भी आप अपने फोन को चार्ज पर लगाते हैं तो वह गर्म हो जाता है। उसमें मौजूद बैटरी भी गर्म हो जाती है जिससे ओवर रेटिंग कहा जाता है यह ऑपरेटिंग आप...

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की सच्चाई जानकर दंग रह जायेंगे आप

यदि आप भी मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को खरीदकर यह सोच रहे हैं कि हमने अपने भारत में निर्मित स्मार्ट फोन को खरीद लिया है तो, शायद आप पूरी तरह से सही नहीं है। क्योंकि आज मैं आपको कुछ ऐसे सच्चाईयां बताऊंगा मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के बारे में जिन्हें सुनने के बाद जानने के बाद आपको असली हकीकत का पता चलेगा। आज लगभग 90 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी सिंपल या स्मार्टफोन का प्रयोग करती है। आज लगभग हर घर में स्मार्टफोन देखने को मिलता है। लेकिन ऐसे में हम सभी लोग यह चाहते हैं कि हमें हमारे भारत में निर्मित स्मार्टफोन मिले। इससे हमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे भारत की टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से प्रगति करेगी और हम भी टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। परंतु ऐसा कुछ कारणों से संभव नहीं हो पा रहा है चलिए इसे विस्तार से जानते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि कई सारे स्मार्टफोन हमारे इंडिया में बनते हैं, जैसे Lava, सेलकॉन, स्मार्टट्रन, Micromax इत्यादि। परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन सभी में जो पार्ट्स प्रयोग किए जाते हैं, वह असल में चीन और अन्य देशों से बनकर आते हैं।...

भारतीय होने के नाते हमें यह पता होना चाहिए कि कौन सा फ़ोन भारत का है और कौन सा नही है।

जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों के बीच स्मार्टफोन का क्रेज कितना बढ़ चुका है हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का प्रयोग करना चाहता है इसको लेकर कंपनियां भी आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च करती रहती है हम लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बहुत सी कंपनियों को देखते हैं लेकिन शायद हमें यह नहीं पता होता है कि वह कंपनी किस देश की है। अगर आप भारतीय हैं तो भारतीय होने के नाते आपको यह जानना जरूरी है कि हमारे देश की कौन सी कंपनी है।यानी कि हमें अपने देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बारे में जानना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी किस देश की है। अमेरिका कंपनी के फोन :- Dell, एप्पल, एचपी, मोटोरोला, और माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी कम्पनी है। भारत कंपनी के फोन :- माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन, इंटेक्स, जोलो, स्पाइस, lyf, वीडियोकॉन, सेलकॉन, ओनिडा, एचसीएल, विप्रो, चिराग, AKAI, टी सीरीज, सलोरा और टेक्सला इंडियन कम्पनी है। चीन कंपनी के फोन :- लेनोवो, कूलपैड, जियोनी, हुवाई, विवो, ओप्पो और शाओमी (एमआई) चीन की कंपनी है। जापनी कंपनी के फोन :- सोनी, तोशीबा और पैनासोनिक जापानी कम्पन...