Skip to main content

Google के दो नए स्मार्ट स्पीकर्स भारत में लॉन्च

Google ने आज नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान अपने दो नए स्मार्ट स्पीकर्स Google Home और Google Home Mini को लॉन्च कर दिया है. इनकी कीमत क्रमश: 9,999 रुपये और 4,499 रुपये रखी गई है. ग्राहक इन्हें फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. साथ ही ग्राहक इन्हें ऑफलाइन तरीके से रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स समेत चुनिंदा स्टोर्स से खरीद पाएंगे. भारत में इन स्पीकर्स में गूगल प्ले म्यूजिक, यू-ट्यूब, नेटफ्लिक्स, सावन और गाना का सपोर्ट दिया गया है.

भारत में इन स्मार्ट स्पीकर्स का मुकाबला Amazon Echo और से रहेगा. इन स्मार्ट स्पीकर्स की कीमत भी भारत में क्रमश: 9,999 और 4,499 रुपये है.

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो गूगल होम और मिनी को फ्लिपकार्ट से खरीदने वाले ग्राहकों को एक JioFi राउटर फ्री में दिया जाएगा. वहीं, गूगल होम को रिलायंस डिजिटल या मायजियो स्टोर्स से खरीदने पर जियोफाई राउटर के साथ 2,499 रुपये की कीमत वाला 100GB 4G भी शामिल रहेगा. ये ऑफर केवल 30 अप्रैल तक जारी रहेगा.

Google Home की खूबियां

यह सिलिंडर के आकार के एक छोटा स्पीकर है जो दिखने में काफी मॉडर्न और बेहतरीन लगता है. इसके कवर/केस को कमरे के कलर के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं. इसमें कुछ एलईडी लाइट्स लगी हैं जो इसे और आकर्षक बनाती हैं. गूगल होम में HE-AAC, LC-AAC+, MP3, Vorbis, WAV (LPCM) और FLAC ऑडियो फाइल्स का सपोर्ट दिया गया है.

अमेजन के ऐलेक्सा प्लेटफॉर्म की तरह ये आपकी आवाज के जरिए चलेगा. इसमें गूगल ऐसिस्टेंट दिया गया है जो घर की डिवाइस से कनेक्ट रहेगा. Google Home स्मार्ट स्पीकर न सिर्फ म्यूजिक के लिए है, जबकि इससे ज्यादा गूगल असिस्टेंट के जरिए आपका काम आसान करने के लिए है. अपने कमरे में इसे रख कर इसे टास्क दे सकते हैं. उदाहरण के तौर पर जानना हो या मौसम की जानकारी लेनी हो, आप इससे पूछ सकते हैं. गूगल के मुताबिक ये उन स्पीकर्स में वायरलेस कनेक्ट हो जाएगा जिसमें क्रोमकास्ट दिया गया है.

Google Home Mini की खूबियां

Google Home Mini में भी गूगल असिस्टेंट मौजूद है, जिससे आप म्यूजिक सुनने के अलावा भी ढेरों काम कर सकते हैं. ये नया स्पीकर Google Home का दूसरा वेरिएंट है जो उससे छोटा और सस्ता है. अपने कमरे में इसे रख कर इसे टास्क दे सकते हैं. इसमें जैक नहीं है, इसलिए आप इसके जरिए गाने सुनने के लिए किसी पोर्टेबल डिवाइस को कनेक्ट नहीं कर सकते हैं.

Google Home Mini का कवर फैब्रिक का है जो काफी आकर्षक लगता है. यह चार इंच के डायमीटर का है और डेढ़ इंट उंचा है. हालांकि इससे आप ज्यादा दमदार साउंड की उम्मीद तो नहीं कर सकते हैं. गूगल होम मिनी में एलईडी लगी है और कॉल आने पर यह ब्लिंक करेगी. यह स्पीकर 360 डिग्री साउंड सपोर्ट करता है.

Comments

Popular posts from this blog

क्या पुरी रात मोबाइल को चार्ज करना सही है या नही

बहुत से लोग अपने मोबाइल के बैटरी बैकअप को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित रहते है। उनके मन में बहुत सारा सवाल रहता है जैसे कि क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करना चाहिए, क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करने से इसके बैकअप पर कुछ असर पड़ेंगे या और भी बहुत कुछ सवाल। आज मैं आपके ऐसे कुछ सवालों के जवाब देने वाला हूं। इसके लिए आप यह पूरा पोस्ट पढ़े और अच्छा लगे तो 1 लाइक करके जरूर किजये। क्या आपने मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगा के रखना सही है अगर इस बात पर गौर किया जाए तो इसका एक जवाब आ सकता है कि आपका बैटरी रात भर मोबाइल चार्ज लगाने से शॉर्ट टर्म में खराब नहीं होता है। क्योंकि जब आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे होते हैं और जब आपके स्मार्टफोन हंड्रेड परसेंट चार्ज हो जाता है तो उसका सॉफ्टवेयर उसे और चार्ज होने से रुक देता है। इससे आपका स्मार्टफोन ओवर चार्ज होने से बच जाता है। लेकिन सॉफ्टवेयर एक बात को संभाल नहीं सकती और वह है ओवर हीटिंग। आपने देखा होगा कि जब भी आप अपने फोन को चार्ज पर लगाते हैं तो वह गर्म हो जाता है। उसमें मौजूद बैटरी भी गर्म हो जाती है जिससे ओवर रेटिंग कहा जाता है यह ऑपरेटिंग आप...

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की सच्चाई जानकर दंग रह जायेंगे आप

यदि आप भी मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को खरीदकर यह सोच रहे हैं कि हमने अपने भारत में निर्मित स्मार्ट फोन को खरीद लिया है तो, शायद आप पूरी तरह से सही नहीं है। क्योंकि आज मैं आपको कुछ ऐसे सच्चाईयां बताऊंगा मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के बारे में जिन्हें सुनने के बाद जानने के बाद आपको असली हकीकत का पता चलेगा। आज लगभग 90 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी सिंपल या स्मार्टफोन का प्रयोग करती है। आज लगभग हर घर में स्मार्टफोन देखने को मिलता है। लेकिन ऐसे में हम सभी लोग यह चाहते हैं कि हमें हमारे भारत में निर्मित स्मार्टफोन मिले। इससे हमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे भारत की टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से प्रगति करेगी और हम भी टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। परंतु ऐसा कुछ कारणों से संभव नहीं हो पा रहा है चलिए इसे विस्तार से जानते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि कई सारे स्मार्टफोन हमारे इंडिया में बनते हैं, जैसे Lava, सेलकॉन, स्मार्टट्रन, Micromax इत्यादि। परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन सभी में जो पार्ट्स प्रयोग किए जाते हैं, वह असल में चीन और अन्य देशों से बनकर आते हैं।...

भारतीय होने के नाते हमें यह पता होना चाहिए कि कौन सा फ़ोन भारत का है और कौन सा नही है।

जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों के बीच स्मार्टफोन का क्रेज कितना बढ़ चुका है हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का प्रयोग करना चाहता है इसको लेकर कंपनियां भी आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च करती रहती है हम लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बहुत सी कंपनियों को देखते हैं लेकिन शायद हमें यह नहीं पता होता है कि वह कंपनी किस देश की है। अगर आप भारतीय हैं तो भारतीय होने के नाते आपको यह जानना जरूरी है कि हमारे देश की कौन सी कंपनी है।यानी कि हमें अपने देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बारे में जानना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी किस देश की है। अमेरिका कंपनी के फोन :- Dell, एप्पल, एचपी, मोटोरोला, और माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी कम्पनी है। भारत कंपनी के फोन :- माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन, इंटेक्स, जोलो, स्पाइस, lyf, वीडियोकॉन, सेलकॉन, ओनिडा, एचसीएल, विप्रो, चिराग, AKAI, टी सीरीज, सलोरा और टेक्सला इंडियन कम्पनी है। चीन कंपनी के फोन :- लेनोवो, कूलपैड, जियोनी, हुवाई, विवो, ओप्पो और शाओमी (एमआई) चीन की कंपनी है। जापनी कंपनी के फोन :- सोनी, तोशीबा और पैनासोनिक जापानी कम्पन...