Skip to main content

Jio से जुड़कर मुंबई में आप भी जीत सकते हैं करोड़ों का मकान, करना होगा यह काम

नई दिल्ली :अपने यूजर्स के लिए हमेशा एक से एक दमदार ऑफर पेश करने वाली इस बार क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऑफर लेकर आई है. कंपनी की तरफ से 'जियो क्रिकेट प्ले अलॉग' (Jio Cricket Play Along) लाइव मोबाइल गेम शुरू किया गया है. अगर आप भी इसमें भाग लेते हैं और जीत जाते हैं तो आप भी करोड़ों का इनाम जीत सकते हैं. इसके साथ ही कंपनी ने इंडियन प्रीमियम लीग (IPL) के मद्देनजर क्रिकेट कॉमेडी शो की भी घोषणा की है. इसके लिए कंपनी ने स्पेशल पैक पेश किया है जिसमें 251 रुपये में 51 दिन तक जियोटीवी पर मैच लाइव देख सकेंगे. इस पैक में 102 GB डेटा है.

मायजियो एप पर आएगा कॉमेडी शो

क्रिकेट कॉमेडी शो ‘जियो धन धना धन लाइव’ पर ही दिखाया जाएगा. यह शो जियो और अन्य ग्राहकों के लिए निःशुल्क उपलब्ध होगा. इसकी शुरुआत 7 अप्रैल को शाम 7.30 बजे होगी. लाइव एपिसोड हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को आएगा. इस शो की मेजबानी सुनील ग्रोवर और समीर कोचर करेंगे. इसमें कई जानी मानी ​हस्तियां भागलेंगी.

शो में ये सेलिब्रिटी लेंगे हिस्सा

कॉमेडी शो में कॉमेडियन और एंकर शिल्पा शिंदे, अली असगर, सुगंधा मिश्रा, सुरेश मेनन, शिबानी डांडेकर और अर्चना विजय हिस्सा लेंगे. इसके अलावा क्रिकेटर कपिल देव और वीरेंद्र सहवाग भी शो में हिस्सा लेंगे. इस शो में आपको प्रो एलबीडब्ल्यू (लल्लू बल्ले वाला)भी दिखाई देंगे.

यह होगा पुरस्कार

इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में माय जियो (MyJio) एप डाउनलोड करना होगा. इसे किसी भी स्मार्टफोन के यूजर खेल सकते हैं. 11 भारतीय भाषाओं में चलने वाले इस क्रिकेट गेम में 7 हफ्ते में 60 मैच होंगे. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि Jio Cricket Play Along के विजेता को मुंबई में मकान, 25 कारें और करोड़ों रुपये के नकदी के इनाम मिलेंगे.
इससे पहले रिलायंस जियो ने अपना पेमेंट बैंक शुरू करदिया. आरबीआई की तरफ से यह जानकारी दी गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज उन 11 आवेदकों में से है, जिन्हें अगस्त 2015 में पेमेंट बैंक की स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी मिली थी. रिजर्व बैंक की अधिसूचना के मुताबिक, जियो पेमेंट बैंक ने 3 अप्रैल 2018 से भुगतान बैंक के रूप में परिचालन शुरू कर दिया है. जियो पेमेंट बैंक शुरू होने से एयरटेल-पेटीएम के पेमेंट बैंक को टक्कर मिलेगी.टेलीकॉम क्षेत्र की भारती एयरटेल ने नवंबर 2016 में सबसे पहले पेमेंट बैंक शुरू किया था. इसके बाद पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के पेटीएम पेमेंट बैंक की शुरुआत मई 2017 में हुई थी. इसके अलावा दूसरी कंपनियों के भी पेमेंट बैंक शुरू हुए हैं, लेकिन जियो के शुरू होने से सभी को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

क्या पुरी रात मोबाइल को चार्ज करना सही है या नही

बहुत से लोग अपने मोबाइल के बैटरी बैकअप को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित रहते है। उनके मन में बहुत सारा सवाल रहता है जैसे कि क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करना चाहिए, क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करने से इसके बैकअप पर कुछ असर पड़ेंगे या और भी बहुत कुछ सवाल। आज मैं आपके ऐसे कुछ सवालों के जवाब देने वाला हूं। इसके लिए आप यह पूरा पोस्ट पढ़े और अच्छा लगे तो 1 लाइक करके जरूर किजये। क्या आपने मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगा के रखना सही है अगर इस बात पर गौर किया जाए तो इसका एक जवाब आ सकता है कि आपका बैटरी रात भर मोबाइल चार्ज लगाने से शॉर्ट टर्म में खराब नहीं होता है। क्योंकि जब आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे होते हैं और जब आपके स्मार्टफोन हंड्रेड परसेंट चार्ज हो जाता है तो उसका सॉफ्टवेयर उसे और चार्ज होने से रुक देता है। इससे आपका स्मार्टफोन ओवर चार्ज होने से बच जाता है। लेकिन सॉफ्टवेयर एक बात को संभाल नहीं सकती और वह है ओवर हीटिंग। आपने देखा होगा कि जब भी आप अपने फोन को चार्ज पर लगाते हैं तो वह गर्म हो जाता है। उसमें मौजूद बैटरी भी गर्म हो जाती है जिससे ओवर रेटिंग कहा जाता है यह ऑपरेटिंग आप...

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की सच्चाई जानकर दंग रह जायेंगे आप

यदि आप भी मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को खरीदकर यह सोच रहे हैं कि हमने अपने भारत में निर्मित स्मार्ट फोन को खरीद लिया है तो, शायद आप पूरी तरह से सही नहीं है। क्योंकि आज मैं आपको कुछ ऐसे सच्चाईयां बताऊंगा मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के बारे में जिन्हें सुनने के बाद जानने के बाद आपको असली हकीकत का पता चलेगा। आज लगभग 90 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी सिंपल या स्मार्टफोन का प्रयोग करती है। आज लगभग हर घर में स्मार्टफोन देखने को मिलता है। लेकिन ऐसे में हम सभी लोग यह चाहते हैं कि हमें हमारे भारत में निर्मित स्मार्टफोन मिले। इससे हमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे भारत की टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से प्रगति करेगी और हम भी टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। परंतु ऐसा कुछ कारणों से संभव नहीं हो पा रहा है चलिए इसे विस्तार से जानते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि कई सारे स्मार्टफोन हमारे इंडिया में बनते हैं, जैसे Lava, सेलकॉन, स्मार्टट्रन, Micromax इत्यादि। परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन सभी में जो पार्ट्स प्रयोग किए जाते हैं, वह असल में चीन और अन्य देशों से बनकर आते हैं।...

भारतीय होने के नाते हमें यह पता होना चाहिए कि कौन सा फ़ोन भारत का है और कौन सा नही है।

जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों के बीच स्मार्टफोन का क्रेज कितना बढ़ चुका है हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का प्रयोग करना चाहता है इसको लेकर कंपनियां भी आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च करती रहती है हम लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बहुत सी कंपनियों को देखते हैं लेकिन शायद हमें यह नहीं पता होता है कि वह कंपनी किस देश की है। अगर आप भारतीय हैं तो भारतीय होने के नाते आपको यह जानना जरूरी है कि हमारे देश की कौन सी कंपनी है।यानी कि हमें अपने देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बारे में जानना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी किस देश की है। अमेरिका कंपनी के फोन :- Dell, एप्पल, एचपी, मोटोरोला, और माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी कम्पनी है। भारत कंपनी के फोन :- माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन, इंटेक्स, जोलो, स्पाइस, lyf, वीडियोकॉन, सेलकॉन, ओनिडा, एचसीएल, विप्रो, चिराग, AKAI, टी सीरीज, सलोरा और टेक्सला इंडियन कम्पनी है। चीन कंपनी के फोन :- लेनोवो, कूलपैड, जियोनी, हुवाई, विवो, ओप्पो और शाओमी (एमआई) चीन की कंपनी है। जापनी कंपनी के फोन :- सोनी, तोशीबा और पैनासोनिक जापानी कम्पन...