Skip to main content

Nokia 6 (2018) की बिक्री भारत में शुरू, जानें कीमत व सारे ऑफर्स


नई दिल्ली
नोकिया ने इसी हफ्ते भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। शुक्रवार को नोकिया 6 (2018) की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। नए नोकिया 6 को भारत में चुनिंदा मोबाइल- आउटलेट्स के अलावा, नोकिया के नए ऑनलाइन स्टोर -Nokia Mobile Shop से खरीदा जा सकता है। फोन पर कई लॉन्च ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। Nokia 6 (2018) को एचएमडी ग्लोबल ने MWC 2018 में फरवरी में सबसे पहले लॉन्च किया था, लेकिन इसे सबसे पहले जनवरी में चीन में पेश किया गया था। बता दें कि फोन 6000 सरीज़ ऐल्युमिनियम की सिंगल शीट से बना है और यही इसकी खूबी है। इसके अलावा फोन ऐंड्रॉयड वन, फेस अनलॉक और पोर्ट्रेट बोकेह मोड के साथ आता है। फोन में नोकिया का बोथी फीचर भी दिया गया है।

नोकिया 6 (2018) भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर्स
नोकिया 6 (2018) के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को भारत में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को आने वाले समय में देश में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन ब्लैक/कॉपर, वाइट/आयरन और ब्लू/गोल्ड कलर में मिलेगा। नए नोकिया 6 को शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और मोटो जी5एस प्लस से कड़ी टक्कर मिलेगी। जैसा कि हमने बताया, स्मार्टफोन नोकिया मोबाइल शॉप और चुनिंदा मोबाइल आउटलेट्स (संगीता, पूर्विका, बिग सी, क्रोमा और रिलायंस जैसे कई दूसरे आउटलेट्स) पर उपल्बध होगा।

बात करें लॉन्च ऑफर्स की तो, Nokia 6 (2018) खरीदने पर एयरटेल 2,000 रुपये का कैशबैक दे रही है। एयरटेल ग्राहक 31 दिसंबर, 2018 तक एयरटेल टीवी ऐप के मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी पा सकते हैं। इसके अलावा, MakeMyTrip पर घरेलू होटल बुकिंग पर 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। सभी नए नोकिया 6 ग्राहकों को Kotak 811 सेविंग अकाउंट खोलने और एक्टिवेट करने पर 12 महीने के लिए Servify का एक्सीडेंटल डैमेज इंश्योरेंस भी मुफ्त मिलेगा। नए नोकिया 6 स्मार्टफोन को बजाज फिनज़र्व और होम क्रेडिट के जरिए खरीदने पर ज़ीरो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑफर मिल रहा है। ICICI बैंक भी 31 मई, 2018 तक 5 प्रतिशत कैशबैक दे रहा है।



नोकिया 6 (2018) स्पेसिफिकेशंस
ड्यूल सिम नोकिया 6 (2018) ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और यह ऐंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। स्मार्टफोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है और इसमें सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर और 3 जीबी व 4 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा।

फोन में रियर पर एक 16 मेगापिक्सल कैमरा है जो ज़ाइस ऑप्टिक्स, ड्यूल-टोन एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। आगे की तरफ, फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस सेंस मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

63612372

कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, एफएम रेडियो, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टफोन में सिंगल स्पीकर है। डिवाइस का डाइमेंशन 148.8x75.8x8.15 मिलीमीटर है। हैंडसेट को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी से 16 घंटे तक का टॉक टाइम और 507 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम मिलेगा।

Comments

Popular posts from this blog

क्या पुरी रात मोबाइल को चार्ज करना सही है या नही

बहुत से लोग अपने मोबाइल के बैटरी बैकअप को लेकर बहुत ही ज्यादा चिंतित रहते है। उनके मन में बहुत सारा सवाल रहता है जैसे कि क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करना चाहिए, क्या बैटरी को ओवरनाइट चार्ज करने से इसके बैकअप पर कुछ असर पड़ेंगे या और भी बहुत कुछ सवाल। आज मैं आपके ऐसे कुछ सवालों के जवाब देने वाला हूं। इसके लिए आप यह पूरा पोस्ट पढ़े और अच्छा लगे तो 1 लाइक करके जरूर किजये। क्या आपने मोबाइल को रातभर चार्ज पर लगा के रखना सही है अगर इस बात पर गौर किया जाए तो इसका एक जवाब आ सकता है कि आपका बैटरी रात भर मोबाइल चार्ज लगाने से शॉर्ट टर्म में खराब नहीं होता है। क्योंकि जब आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज कर रहे होते हैं और जब आपके स्मार्टफोन हंड्रेड परसेंट चार्ज हो जाता है तो उसका सॉफ्टवेयर उसे और चार्ज होने से रुक देता है। इससे आपका स्मार्टफोन ओवर चार्ज होने से बच जाता है। लेकिन सॉफ्टवेयर एक बात को संभाल नहीं सकती और वह है ओवर हीटिंग। आपने देखा होगा कि जब भी आप अपने फोन को चार्ज पर लगाते हैं तो वह गर्म हो जाता है। उसमें मौजूद बैटरी भी गर्म हो जाती है जिससे ओवर रेटिंग कहा जाता है यह ऑपरेटिंग आप...

मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की सच्चाई जानकर दंग रह जायेंगे आप

यदि आप भी मेड इन इंडिया स्मार्टफोन को खरीदकर यह सोच रहे हैं कि हमने अपने भारत में निर्मित स्मार्ट फोन को खरीद लिया है तो, शायद आप पूरी तरह से सही नहीं है। क्योंकि आज मैं आपको कुछ ऐसे सच्चाईयां बताऊंगा मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के बारे में जिन्हें सुनने के बाद जानने के बाद आपको असली हकीकत का पता चलेगा। आज लगभग 90 प्रतिशत से भी ज्यादा आबादी सिंपल या स्मार्टफोन का प्रयोग करती है। आज लगभग हर घर में स्मार्टफोन देखने को मिलता है। लेकिन ऐसे में हम सभी लोग यह चाहते हैं कि हमें हमारे भारत में निर्मित स्मार्टफोन मिले। इससे हमें सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि हमारे भारत की टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से प्रगति करेगी और हम भी टेक्नोलॉजी के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ पाएंगे। परंतु ऐसा कुछ कारणों से संभव नहीं हो पा रहा है चलिए इसे विस्तार से जानते हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि कई सारे स्मार्टफोन हमारे इंडिया में बनते हैं, जैसे Lava, सेलकॉन, स्मार्टट्रन, Micromax इत्यादि। परंतु आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इन सभी में जो पार्ट्स प्रयोग किए जाते हैं, वह असल में चीन और अन्य देशों से बनकर आते हैं।...

भारतीय होने के नाते हमें यह पता होना चाहिए कि कौन सा फ़ोन भारत का है और कौन सा नही है।

जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों के बीच स्मार्टफोन का क्रेज कितना बढ़ चुका है हर एक व्यक्ति स्मार्टफोन का प्रयोग करना चाहता है इसको लेकर कंपनियां भी आए दिन कोई न कोई फोन लॉन्च करती रहती है हम लोग स्मार्टफोन खरीदते वक्त बहुत सी कंपनियों को देखते हैं लेकिन शायद हमें यह नहीं पता होता है कि वह कंपनी किस देश की है। अगर आप भारतीय हैं तो भारतीय होने के नाते आपको यह जानना जरूरी है कि हमारे देश की कौन सी कंपनी है।यानी कि हमें अपने देश की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों के बारे में जानना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन सी कंपनी किस देश की है। अमेरिका कंपनी के फोन :- Dell, एप्पल, एचपी, मोटोरोला, और माइक्रोसॉफ्ट अमेरिकी कम्पनी है। भारत कंपनी के फोन :- माइक्रोमैक्स, लावा, कार्बन, इंटेक्स, जोलो, स्पाइस, lyf, वीडियोकॉन, सेलकॉन, ओनिडा, एचसीएल, विप्रो, चिराग, AKAI, टी सीरीज, सलोरा और टेक्सला इंडियन कम्पनी है। चीन कंपनी के फोन :- लेनोवो, कूलपैड, जियोनी, हुवाई, विवो, ओप्पो और शाओमी (एमआई) चीन की कंपनी है। जापनी कंपनी के फोन :- सोनी, तोशीबा और पैनासोनिक जापानी कम्पन...